ब्रिटेन की मल्लिका भले ही 85 साल की हों लेकिन इनमें से 60 साल सत्ता के साथ बीते. इस दौरान दुनिया में बहुत बदलाव आया. पर ब्रिटेन में राजशाही बनी रही.
तख्तो ताज के 60 साल
अचानक मिला ताज
एलिजाबेथ द्वितीय जब 1952 में केन्या के दौरे पर थीं, तभी उनके पिता किंग जॉर्ज छठे की मौत हो गई. उन्हें महारानी घोषित कर दिया गया लेकिन ताजपोशी 16 जून, 1953 को हुई.
तख्तो ताज के 60 साल
पुश्तैनी विरासत
एलिजाबेथ यॉर्क के ड्यूक और डचेस की पुत्री हैं. उनके चाचा की मौत के बाद एलिजाबेथ के पिता 1936 में सत्ता पर बैठे. और पिता के बाद यह ताज बेटी का हुआ.
तख्तो ताज के 60 साल
आपस में शादी
नवंबर, 1947 में एलिजाबेथ ने दूर के कजिन प्रिंस फिलिप से शादी कर ली, जो ग्रीस के राजकुमार थे. वह एलिजाबेथ से पांच साल बड़े थे. अगले ही साल उनके घर बेटे चार्ल्स की पैदाइश हुई.
तख्तो ताज के 60 साल
रानी का भाषण
1953 में पहली बार क्वीन एलिजाबेथ ने रानी के तौर पर क्रिसमस के दौरान राष्ट्र के नाम संदेश जारी किया.
तख्तो ताज के 60 साल
बकिंघम में दावत
जून 1961 की इस तस्वीर में रानी एलिजाबेथ के निवास बकिंघम पैलेस में उनके साथ उनके पति प्रिंस फिलिप, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और जैकलिन कैनेडी भी दिख रही हैं.
तख्तो ताज के 60 साल
विश्व कप में रानी
जुलाई, 1966 में जब इंग्लैंड में विश्व कप आयोजित हुआ, तो रानी उसमें खास मेहमान थीं. हालांकि जब इंग्लैंड के कप्तान बॉबी मूर को रानी के हाथों कप दिया गया, तो कुछ जगहों पर विवाद भी हुआ.
तख्तो ताज के 60 साल
रजत जयंती की याद
1977 में जब महारानी एलिजाबेथ ने सत्ता में 25 साल पूरे किए, तो राजशाही अभी की तुलना में शांत थी. इसके एक साल बाद उनकी बहन मार्गरेट का तलाक हो गया और विवाद घिरने लगे.
तख्तो ताज के 60 साल
संसद में रानी
ब्रिटेन में परंपरा है कि संसद के सालाना सत्र की शुरुआत रानी के भाषण से होती है. 1991 में ऐसे ही कार्यक्रम की तस्वीर.
तख्तो ताज के 60 साल
मुश्किल फैसले
राजशाही में कभी कभी तनाव के क्षण भी आते हैं. दिसंबर, 1995 में राजशाही के आदेश के बाद ही प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी प्रिंसेस डायना में तलाक हो पाया. वे दोनों 1993 से अलग रह रहे थे. दो साल बाद 1997 में कार हादसे में राजकुमारी डायना की मौत हो गई.
तख्तो ताज के 60 साल
यूरोप के रजवाड़े
आज भी यूरोपीय देशों में कई जगह राजशाही है. क्वीन एलिजाबेथ (बीच में), नीदरलैंड्स की क्वीन बियाट्रिक्स (बाएं), डेनमार्क की क्वीन मार्गरेटे और स्पेन की क्वीन सोफिया की यह तस्वीर 2002 की है.
तख्तो ताज के 60 साल
कॉमनवेल्थ प्रमुख
रानी के पास काम भी कम नहीं. कॉमनवेल्थ की प्रमुख होने के नाते उन्हें इसका प्रतिनिधित्व करना होता है.
तख्तो ताज के 60 साल
बर्लिन में मुस्कान
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की यह मुस्कान उनके जर्मनी दौरे की है.
तख्तो ताज के 60 साल
महिला शक्ति
जर्मनी की चांसलर अंगेला मैर्केल ने 2008 में महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात की. फोर्ब्स की सूची में दुनिया की सबसे ताकतवर महिला मैर्केल और महारानी की यह तस्वीर 2008 की है.
तख्तो ताज के 60 साल
एक झलक के लिए
सुनहरी बग्घी में सवार जब मल्लिका ए ब्रितानिया 2002 में निकलीं, तो उन्हें एक नजर देखने को भीड़ उमड़ पड़ी. तब रानी ने सत्ता के 50 साल पूरे किए थे.