खेल खिलाड़ी | 23.06.2008
स्पेन ने किया वर्ल्ड चैंपियन इटली को यूरो कप से बाहर
यूरो कप में स्पेन की टीम ने वह कर दिखाया है जिसकी उम्मीद बहुत ही कम लोगों को थी. क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में रविवार को स्पेन ने पेनल्टी शूट आउट में विश्व विजेता इटली को 4-2 से शिकस्त देकर यूरो 2008 से बाहर कर दिया है.
इसी के साथ स्पेन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. जहां अब उसका मुकाबला गुरुवार को रूस से होगा. निर्धारित समय में न तो दमदार समझे जाने वाली इटली की टीम ही कोई गोल कर पाई है और न ही स्पेन की टीम, जिसके नाम बहुत सालों से कोई बड़ी कामयाबी दर्ज नहीं है. एक्सट्रा टाइम में भी जब स्कोरबोर्ड को जीरो जीरो से निजात नहीं मिल पाई तो पेनल्टी शूटआउट की बारी आई.
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: गोल करने के बाद स्पेन के डेविड विला
पेनल्टी शूट आउट
नाजुक मौकों पर अकसर धीरज खो देने के लिए बदनाम स्पेन की टीम ने संयम और सधे हुए तरीके से चार पेनल्टीज को गोल में तब्दील किया जबकि इटली की टीम दो मौकों पर ही फुटबॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा पाई. रविवार को स्पेन की जीत के हीरो रहे गोलकीपर और कप्तान इकर कैसीलास जिन्होंने इटली के डेनियल डि रोसी और अन्टोनिओ डी नताले की पेनल्टी रोकीं. लेकिन स्पेन के लिए जीत का पैगाम लेकर आया सेस्क फारबेगास का कामयाब पेनल्टी स्ट्रोक, जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद 12 हजार स्पेनी प्रशंसक झूम उठे जिसमें स्पेन के नरेश और महारानी भी शामिल थे.
बड़ी कामयाबी
अब से पहले स्पेन ने इटली को कभी न तो वर्ल्ड कप और न कभी यूरो कप में हराया था. इटली पर स्पेन की पिछली जीत के लिए आपको 1920 के ओलंपिक खेलों में जाना पड़ता है
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: गोल से चूके इटली के अन्टोनिओ डी नताले जब 2-0 से जीत दर्ज करके स्पेन सिलवर मेडल का हकदार बना था. वैसे रविवार 22 जून 2008 को मिली जीत स्पेन के लिए एक और वजह से खास मायने रखती हैं. पिछले बीस साल में स्पेन की टीम ने तीन बड़े मुकाबलों के क्वॉर्टर फाइनल में 22 जून के दिन ही शिकस्त खाई हैं. 1986 के विश्व कप में वह 22 जून को बेल्जियम से हारा, यूरो कप 96 में उसे इंग्लैंड ने मात दी जबकि 2020 के विश्व कप में वह 22 जून को ही दक्षिण कोरिया से हारा. लेकिन रविवार को 22 जून का दिन स्पेन के लिए जीत लेकर आया वो भी विश्व विजेता इटली पर.

























