1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

ख़ास ख़बर  | 07.07.2008

इस्लामाबाद में भीषण बम विस्फोट

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक भीषण धमाका हुआ है. इस आत्मघाती हमले में 14 पुलिस कर्मचारियों सहित 19 लोगों की मौत हो गई है.

यह धमाका लाल मस्जिद के पास मेलोडी मार्केट में हुआ. इसी जगह पिछले साल पुलिस और मुसलिम उग्रवादियों के बीच भीषण लड़ाई हुई थी.

समाचार एजैंसी एएफपी के एक पत्रकार ने बताया कि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं और हर ओर पुलिसकर्मियों के यूनिफॉर्म के कतरे बिखरे हुए हैं. पत्रकार ने बताया कि एक युवक पुलिस चौकी के पास गया और उसने अपने आप को बम से उड़ा दिया.

गृहमंत्रालय के एक उच्च अधिकारी रहमान मलिक ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि यह एक आत्मघाती हमला है.

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी राना अक़बर हयात ने कहा कि जिस तरीक़े से हमला हुआ है इससे संकेत मिलते हैं कि हमलावर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना चाहते थे.

इस घटना से बस कुछ ही देर पहले लाल मस्जिद कांड के एक साल पूरे हो जाने पर हज़ारों लोगों ने सेना के उस ऑपरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें 100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.  उन्होंने जिहाद के समर्थन में और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए.

इस रैली में परवेज़ मुशर्रफ को फांसी दिये जाने की मांग भी की गई थी.  

 
 

हमें लिखेंआर्टिकल भेजेंप्रिंट करें

Weitere Schlagzeilen