ख़ास ख़बर | 29.08.2008
बदलेंगे आठ साल से चली आ रही नीतियां- ओबामा
बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा है कि वह पिछले आठ साल से चली आ रही नीतियों को बदलेंगे और दुनिया में अमेरिका की प्रतिष्ठा को बहाल करेंगे.
ओबामा ने अपने प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन को सीधे मौजूदा राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से जुड़ा बताया और कहा कि उनकी नाकाम नीतियों के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था का आज बुरा हाल
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: मैक्केन और ओबामाः 4 नवंबर को होगी टक्करहै और दुनिया भर में अमेरिका की छवि को भी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि मैक्केन का आम अमेरिकी लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों से कोई सरोकार नहीं है. डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में 75 हजार समर्थकों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि मैक्केन को उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाना छोड़ देना चाहिए.
ओबामा ने कहा, '4 नवंबर को चुनाव वाले दिन हम सबको एकजुटता के साथ खड़े होना है और कहना है कि बस, बहुत हुआ.' छोटे छोटे अमेरिकी झंडे हाथ में लिए हजारों समर्थकों ने ओबामा की कही बातों का पुरजोर तरीके से समर्थन किया.
दूसरी तरफ जॉन मैक्केन की चुनावी मुहिम से जुड़े लोगों ने ओबामा के भाषण को गुमराह करने वाला भाषण बताकर खारिज किया है. उनका कहना है कि ओबामा की बातों से पता चलता है कि वह राष्ट्रपति बनने के लिए अभी तैयार नहीं हैं.
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: 'बदलाव' के झंडाबरदार ओबामा
किसी बड़ी अमेरिकी पार्टी की तरफ से बराक ओबामा राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी नागरिक हैं. उन्होंने ऐसे दिन उम्मीदवारी स्वीकारी जब अमेरिका में अश्वेतों के लिए बराबर अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले मार्टिन किंग लूथर के ऐतिहासिक भाषण 'आई हैव ए ड्रीम' की 45 वीं सालगिरह मनाई जा रही है.
इससे पहले बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए ओबामा को अधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर नामजद किया. उम्मीदवारी की रेस में उनसे पिछड़ने वाली सीनेटर हिलेरी क्लिंटन ने उस वक्त एक अनोखी मिसाल पेश की जब राज्य दर राज्य वोटों की गिनती को उन्होंने बीच में ही रोककर कहा, ओबामा को एक राय से राष्ट्रिपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए. हिलेरी के पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि ओबामा अमेरिका का नेतृत्व करने और दुनिया में अमेरिकी नेतृत्व को बहाल करने के लिए तैयार हैं.

















