1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें

 
 
 

 

खेल खिलाड़ी  | 29.08.2008

धोनी नंबर-1

भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रेम स्मिथ को पछाड़ दिया है. श्रीलंका के ख़िलाफ़ अच्छी बल्लेबाज़ी से धोनी की रैंकिंग बेहतर हुई.

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने न सिर्फ़ टीम इंडिया को श्रीलंका में सीरीज़ जिताई, बल्कि ख़ुद भी बल्लेबाज़ी में सिरमौर बन गए. आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग के मुताबिक़ धोनी वनडे में पहले नंबर के बल्लेबाज़ बन गए हैं. श्रीलंका के ख़िलाफ़ पांच वनडे सीरीज़ की दो पारियों में उन्होंने 76 और 71 रन बनाए थे, जिसके बाद उनकी रैंकिंग सबसे अच्छी हो गयी है. 803 अंकों के साथ वह शीर्ष पर हैं. इससे पहले साल 2006 में भी कुछ समय के लिए धोनी नंबर वन बने थे.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रेम स्मिथ दूसरे नंबर हैं, जो टेनिस एल्बो की वजह से इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जा रहे वनडे सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं. स्मिथ के पास धोनी से 27 अंक कम हैं. वह फ़िलहाल कुछ दिनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे और ऐसे में धोनी के सामने उनसे ख़तरा नहीं रहेगा.

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिनके 751 अंक हैं, जबकि उनके साथी खिलाड़ी माइकल हसी चौथे और इंग्लैंड के कप्तान पांचवें नंबर पर हैं. यानी पांच में से चार जगहों पर कप्तानों का कब्ज़ा है.

हैरानी की बात है कि हाल के दिनों में वनडे से दूर रहने के बाद भी सचिन तेंदुलकर चोटी के 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं. वह नौवें नंबर पर हैं, जबकि फ़ॉर्म से दूर चल रहे युवराज सिंह 18वें नंबर पर खिसक गए हैं.

टॉप 20 गेंदबाज़ों में भारत के सिर्फ़ ज़हीर ख़ान ही जगह बना पाए हैं, जो 642 अंकों के साथ 14वें नंबर पर हैं. हरफ़नमौला खिलाड़ियों की सूची में भारत का कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं हो पाया है. इसके शीर्ष पर पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक बने हुए हैं.

 

एजैंसियां/AJA

 

हमें लिखेंआर्टिकल भेजेंप्रिंट करें

Weitere Schlagzeilen



 
Bundesligatabelle Aktuell
Platz Vereinslogo Tordifferenz Punkte
TD. PKT.
1. Hoffenheim 20 34
2. Bayern München 14 31
3. Hertha BSC 4 30
4. Leverkusen 13 28
5. Hamburger 0 27
6. Dortmund 7 25
7. Bremen 11 23
8. Wolfsburg 10 23
9. Schalke 04 7 23
10. Stuttgart 0 21
11. Köln -6 19
12. Frankfurt -9 16
13. Hanover -11 16
14. Bielefeld -12 12
15. Cottbus -14 12
16. Bochum -6 11
17. Mönchengladbach -14 11
18. Karlsruher SC -14 10