ख़ास ख़बर | 29.08.2008
महिला को उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी
अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने अलास्का की गवर्नर साराह पेलिन को उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर चुना है. समझा जाता है कि सिर्फ़ 44 साल की पेलिन से पार्टी महिला और युवाओं का वोट खींचना चाहती है.
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: मैककेन की रणनीति अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार मैककेन किसी तजुर्बेकार या ग़ैर अमेरिकी मूल के उम्मीदवार की तलाश कर रहे थे, जिनके साथ वह कंधे से कंधा मिला कर बराक ओबामा और जो बायडन की मज़बूत जोड़ी को टक्कर दे सकें. लेकिन आख़िरी मौक़े पर उन्होंने अचानक एक महिला का नाम सामने लाकर सबको चौंका दिया. 44 साल की साराह पेलिन की उम्र बराक ओबामा से भी कम है और अमेरिकी राजनीति में उनकी पहचान नहीं बन पाई है.
समझा जाता है कि अपने 72वें जन्मदिवस के मौक़े पर जॉन मैककेन साराह पेलिन को ओहायो के एक विशाल मंच से लोगों के सामने लाएंगे और इस बात की औपचारिक घोषणा करेंगे.
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: किसकी होगी जीतजानकारों का मानना है कि मैककेन ने साराह की उम्मीदवारी का एलान जिस वक्त पर किया है, वह बड़ी सोची समझी रणनीति का हिस्सा है ताकि बराक ओबामा पर से मीडिया की नज़रें हट सकें. गुरुवार रात कोलाराडो के डेनवर शहर में ओबामा ने 84,000 की विशाल जनता के सामने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार की थी और तब से पूरे मीडिया जगत में वही छाए हुए थे.
कुछ दिनों पहले तक समझा जा रहा था कि मैसाचूसेट्स के पूर्व गवर्नर मिट रॉमनी या मिनोटा के गवर्नर टिम पोलेन्टी को ही मैककेन अपना साथी चुनेंगे लेकिन आख़िरी मौक़े पर उन्होंने एक महिला को इस दावेदारी के लिए चुनने का फ़ैसला किया. कुछ दिनों पहले मैककेन ने भारतीय मूल के लुज़ियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल को भी उप राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन बॉबी जिंदल ने ख़ुद को इससे दूर कर लिया था.
जानकारों का मानना है कि रिपब्लिकन पार्टी ने कुछ ऐसी रणनीति तय की है, जिसके मुताबिक़ हिलेरी क्लिंटन के रेस से हटने के बाद डेमोक्रेट पार्टी की समर्थक नाराज़ महिलाओं का वोट खींचा जा सके.

















