1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

ख़ास ख़बर  | 07.10.2008

गुजरात के साणंद में नैनो

टाटा की लखटकिया कार नैनो को गुजरात में नया घर मिल गया है. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और टाटा प्रमुख रतन टाटा की मौजूदगी में टाटा मोटर्स के प्रबंधन और राज्य सरकार के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हो गए.

सिंगूर से हटने के बाद अब टाटा मोटर्स की नैनो परियोजना अहमदाबाद से 30 किलोमीटर दूर साणंद में लगेगी. नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में आज ही सात साल पूरे कर लिए और इस अवसर पर उन्हें यह बेहतरीन तोहफा मिला. आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तराखंड समेत कई राज्य इस परियोजना को हासिल करने के लिए लालायित थे.लेकिन गुजरात ने सबको पीछे छोड़ दिया. बेहद प्रसन्न दीख रहे मोदी ने टाटा मोटर्स के गुजरात आने को राज्य के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया. मोदी ने कहा कि नैनो परियोजना के लिए राज्य सरकार टाटा मोटर्स को 1100 सौ एकड़ भूमि दे रही है. कंपनी इस ज़मीन को वर्तमान बाज़ार दर खरीद रही है.

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकांत ने बताया कि कंपनी गुजरात में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. रतन टाटा ने आश्वस्त किया कि टाटा मोटर्स गुजरत में एक अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक की तरह काम करेगी. उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश की जायेगी कि नैनो कार को निर्धारित समयसीमा के आस पास ही बाज़ार में उतारा जाए. शुरू में शायद अधिक कारें बाज़ार में न आ पाएं. स्पष्ट है कि पहली नैनो कार टाटा मोटर्स के पुणे या पंतनगर स्थित कारखाने से ही बन कर निकलेगी. कंपनी का लक्ष्य है कि गुजरात में ढाई लाख कार बनाने की क्षमता वाला कारखाना स्थापित किया जाए और भविष्य में इसकी क्षमता को पांच लाख तक बढाया जाए.

रतन टाटा ने यह भी कहा कि फिलहाल तो प्राथमिकता नैनो कार बनाने की है पर बाद में बिजली और सीएनजी से चलने वाली कारें भी बनाई जाएंगी. गुजरात सरकार के साथ हुए अनुबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई ब्यौरा तो नहीं दिया पर इतना ज़रूर कहा कि यह पहले वाले यानी पश्चिम बंगाल सरकार के साथ हुए अनुबंध जितना ही बल्कि उससे भी कुछ अच्छा ही है. पता चला है कि नरेन्द्र मोदी ने टाटा मोटर्स को आश्वस्त किया है कि कंपनी को मजदूर असंतोष जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

 

कुलदीप कुमार, नई दिल्ली

 

हमें लिखेंआर्टिकल भेजेंप्रिंट करें

Weitere Schlagzeilen



 

DW-TV EUROPE live

Journal (deutsch) - Mit Tagesthema

आज की तस्वीर
ImageOfTheDay