ख़ास ख़बर | 08.10.2008
अमेरिकी शेयर बाजार में जारी गिरावट का दौर
अमेरिका की फिसलती अर्थव्यवस्था को पांव जमाने की जगह मिलती दिखाई नहीं दे रही. मंगलवार का दिन अमेरिकी शेयर बाजार के लिए और भी घातक साबित हुआ. न्यूयॉर्क के डाओ जोन्स में 508 अंक की गिरावट दर्ज की गई.
सप्ताह के पहले दो दिनों में डाओ जोन्स कुल मिलाकर 875 अंक से अधिक की गिरावट देख चुका है. ज़ाहिर है ऐसी स्थिति में अमेरिका के केंद्रीय बैंक फ़ैडरल रिज़र्व के अध्यक्ष बैन बर्नैंकी की मंगलवार को यह चेतावनी कोई आश्वासन लेकर नहीं
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: बर्नैंकी ने दिए ब्याज दरों में और कटौती के संकेतआई कि प्राप्त हो रहे व्यौरे और हाल की घटनाओं से आर्थिक विकास की संभावना बदतर हुई है और विकासदर और अधिक गिरने का ख़तरा बढ़ गया है.
वॉशिंगटन में एक औद्योगिक संगठन को संबोधित करते हुए बर्नैंकी ने कहा कि हालांकि मकान-मंडी वास्तविक अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाज़ारों में कमज़ोरी का मुख्य कारण बनी हुई है. आर्थिक गतिविधि का धीमापन, मकान-मंडी के बाहर तक फैल गया है. उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोज़गारी, खाद्य सामग्री और ऊर्जा के बढ़ते मूल्यों के कारण परिवारों की क्रयशक्ति कमज़ोर होती चली गई है.
बर्नैंकी के भाषण से यह संकेत मिला कि केंद्रीय बैंक आर्थिक विकास और ऋणों की उपलब्धता को बढ़ावा देने के लिए, अपनी ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है. बर्नैंकी ने यह आशा भी व्यक्त की कि हाल में 700 अरब डॉलर वाली राहत-योजना पर अमरीकी कांग्रेस में स्वीकृति और वित्तमंत्रालय और उनके बैंक द्वारा उठाए गए क़दमों और स्वयं वित्त बाज़ारों की खुद को उबारने की सामर्थ्य के परिणाम में आर्थिक बहाली की शुरुआत हो सकेगी, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उसमें समय लगेगा.
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: रातों रात कुछ नहीं होगा- बुश
इसी कथन की प्रतिध्वनि राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की इस टिप्पणी में मिली कि वित्तीय प्रणाली में आया ठहराव रातोंरात नहीं पिघल जाएगा, बल्कि यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसका पहला चरण राहत-योजना पर उनके हस्ताक्षर के साथ पिछले शुक्रवार को शुरू हुआ.
वॉशिंगटन के बाहर एक व्यावसायिक संस्था में बोलते हुए बुश ने कहा कि आज की वैश्वीकृत दुनिया में प्रभावकारी होने के लिए देशों को अपनी कार्रवाइयां तालमेल के साथ अंजाम देने की ज़रूरत है, जो कि वह कर रहे हैं. बुश ने बताया कि वह यूरोप और विश्व के नेताओं के साथ संपर्क बनाए हुए हैं.
बुश ने इस सिलसिले में अगले सप्ताहांत वॉशिंगटन में होने वाली जी-7 देशों के नेताओं की बैठक में भी साझा कार्रवाई करने की दिशा में काम करने का संकेत दिया.

















