1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें



 

 | 06.07.2008 | 16:00 UTC

जी-8 में अनाज रिज़र्व की योजना

जापान में सोमवार को शुरू होने वाले जी-8 शिखर सम्मेलन से पहले एक जापानी अख़बार के अनुसार खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों को रोकने के लिए अनाज के गोदाम बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा. अख़बार असाही शिंबुन के अनुसार इस प्रस्ताव में हर एक देश से एक निर्धारित मात्रा में अनाज रिज़र्व में रखने की मांग की जाएगी और ज़रूरत पड़ने पर इसे सुनियोजित ढंग से बाज़ार में लाया जाएगा. बताया जा रहा है कि जी-8 शिखर सम्मेलन के अंत में जारी घोषणा पत्र में इसक़ा ज़िक्र किया जाएगा. जी-8 सम्मेलन में इस बार तेल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतें, पर्यावरण सुरक्षा, अफ्रीका के लिए मदद और ज़िम्बाब्वे का राजनीतिक संकट मुख्य मुद्दे होंगे.